फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ghaghara bairaj opened, a boy died to sink into water

घाघर बैराज खोलने से नदी में बहा बालक, मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sun, 17 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 घाघर बैराज से जुड़े कर्मचारियों की लापरवाही शनिवार की दोपहर में खुलकर सामने आ गई। कर्मचारियों ने बगैर किसी को कोई जानकारी दिए बैराज से पानी छोड़ दिया। इससे घाघर नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान नदी के हिस्से में गाय चराने गया बालक विकास (8) पुत्र लाल बहादुर निवासी मारकुंडी पनिकिनिया बस्ती बह गया। कुछ दूर उसका शव मिला। परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी        दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 

सदर ब्लॉक के मारकुंडी ग्राम पंचायत में घाघर नदी है। यह नदी आगे जाकर सोन नदी से मिलती है। नदी में पानी आने पर आसपास की बस्तियों के लोग नदी में ही नहाते और कपड़ा साफ करते हैं। शनिवार की दोपहर में भी लोग रोज की तरह नहाने, कपड़ा धोने गए थे। कम पानी होने के नाते छोटे बच्चे भी नदी के सूखे हिस्से में खेल रहे थे और कुछ गाय चरा रहे थे। इसी दौरान घाघर बैराज से जुड़े कर्मचारियों ने अचानक फाटक खोल दिया। इससे अचानक घाघर नदी में पानी बहाव तेज हो गया और नहा और कपड़ा धो रहे लोग जान बचाकर भागने लगे।

विज्ञापन

 

पानी के तेज बहाल में कुछ लोगों के कपड़े आदि भी बह गए। इसी बीच पनिकिनिया बस्ती का विकास पुत्र लाल बहादुर जो नदी के सूखे हिस्से में गाय चरा रहा था वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया। यह देख वहां मौजूद दूसरे बच्चे भागकर       घर लौटे और पूरे मामले की जानकारी विकास के परिवार वालों को दी। इस पर परिवार वालों के साथ ही आसपास के लोग घाघर नदी में पहुंच गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीब आधा किमी दूर जाने पर उसका शव एक पत्थर के पास पानी में उतराया मिला। इस पर परिवार वालों ने उसे नदी से बाहर निकाला। उसके पिता का कहना था कि बालक के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने पुुलिस को जानकारी दिए बगैर बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बैराज कर्मियों की इस लापरवाही से मौत को लेकर ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed