फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Get self vaccinated and inspire others too

प्रधान खुद लगवाएं टीका और दूसरों को भी करें प्रेरित

Wed, 23 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Get self vaccinated and inspire others too
जिला पंचायत राज विभाग के रिसोर्स सेंटर में नगवां ब्लॉक के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक बुधवार को हुई। दो शिफ्ट में हुई बैठक में ग्राम पंचायतों में कोविड से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के टीकाकरण लगवाने पर जोर दिया गया। प्रधानों को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लग रहा है, लेकिन ग्राम पंचायतों में इसे लेकर लोग जागरूक नहीं हैं। इससे टीकाकरण अभियान को ज्यादा गति नहीं मिल पा रही। ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक करें। पहले ग्राम प्रधान और सभी पंचायत सदस्य वैक्सीन लगवाएं। फिर दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। ग्रामीणों को समझाएं कि वैक्सीन लगने के बाद यदि कोरोना होगा भी तो वह जानलेवा नहीं होगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों के अन्य कार्यों को भी जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा। प्रधानों को प्रोजेक्टर के जरिए प्रशिक्षित किया गया। डीपीसी अनिल केशरी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे अपने ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का भी वैक्सीनेशन कराएं। इस दौरान डीपीसी किरन सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed