फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Generator will be installed to remove oxygen shortage

ऑक्सीजन किल्लत दूर करने के लिए स्थापित होगा जनरेटर

Mon, 19 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Generator will be installed to remove oxygen shortage
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग जिलाधिकारी ने बैठक की। इस दौरान जिले में कोविड-19 से बचाव संबंधी किए गए उपाय की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी को निर्देश दिया कि कोविड-19 से बचाव के जो भी उपाय हैं उसका भरपूर इस्तेमाल किया जाए। ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने और स्थाई समाधान के लिए ऑक्सीजन जनरेटर लगाने की चल रही कार्यवाही में तेजी लाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में 300 बेड क्षमता के एल-2 अस्पताल का पूरा इस्तेमाल किया जाए। मरीजों को जरूरत के मुताबिक आक्सीजन की व्यवस्था की जाए। साफ-सुथरा खाना, जन स्वास्थ्य सेवाओं की दवाइयां उपलब्ध करायी जाएं। किसी भी हाल में संक्रमित मरीजों को दिक्कत न होने पाए। जिले में आक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था है। बताया कि कोविड-19 एल-2 हास्पिटल पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील है। आक्सीजन सिलेंडरों की वर्तमान में कमी नहीं है। फिर भी बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए आक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त संख्या में मंगाया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर आक्सीजन का बेहतर समाधान के लिए आक्सीजन जनरेटर स्थापित करने की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। कुछ ही दिनों में सोनभद्र जिले में आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था होने पर बाहर से आक्सीजन सिलेंडर मंगाने की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगा। उन्होंने मौके पर मौजूद क्षेत्रीय अधिकारी आयुर्वेदिक/यूनानी तथा जिला होम्योपैथ अधिकारी को दायित्वबोध कराते हुए एल-2 में भर्ती होने वाले संक्रमित मरीजों को एलोपैथ के अलावा आयुष विभाग व होम्योपैथ की भी दवाएं दी जाय और उन्हें परामर्श देकर मनोवैज्ञानिक रूप से भी संतुष्ट किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed