{"_id":"6455381653811544ca00be26","slug":"gas-coming-out-of-boring-instead-of-water-and-caught-fire-in-sonbhadra-2023-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बोरिंग से पानी की जगह निकल रही गैस, माचिस जलाते ही लग रही आग, अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बोरिंग से पानी की जगह निकल रही गैस, माचिस जलाते ही लग रही आग, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Fri, 05 May 2023 10:38 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 05 May 2023 10:38 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के धौराकुंड गांव निवासी मंगरू यादव ने कुछ माह पहले अपने खेत पर पानी के लिए बोरिंग करवाया था। बोर से पानी तो नहीं निकला लेकिन गैस निकलने लगी। इसे माचिस से जलाने पर आग जलने लगता है।
विज्ञापन
बोरवेल से ज्वलनशील गैस का रिसाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील के धौराकुंड गांव में एक घटना चर्चा में है। यहां एक बोरिंग से पानी की जगह ज्वलनशील गैस निकल रही है। पेट्रोलियम पदार्थ की गंध आ रही है। शुक्रवार को एसडीएम रमेश कुमार व सीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। अफसरों ने वहां महीनों पूर्व हुई बोरिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बोरिंग के मुंह के पास माचिस की तीली जलाई तो आग जलने लगी। बोरिंग से ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत दी गई। इस मामले की जांच देहरादून स्थित अनुसंधान केंद्र भी कर रहा है। धौराकुंड गांव निवासी मंगरू यादव ने कुछ माह पहले अपने खेत पर पानी के लिए बोरिंग करवाया था।
विज्ञापन
बोर से पानी तो नहीं निकला लेकिन गैस निकलने लगी। इसे माचिस से जलाने पर आग जलने लगता है। कई बार इस मामले की जांच की गई। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि बोरिंग का निरीक्षण किया गया और किसान को किसी नाद से ढकने के लिए बोला गया है, ताकि किसी प्रकार का खतरा न होने पाए।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके से गैस निकलने की पुष्टि के लिए माचिस की तीली से बोर को बोरे से ढककर आग जलाई गई। बोर में कान लगा कर सुनने में कुछ पानी उबलने या बहने जैसी आवाज आती है। सूंघने पर डीजल अथवा पेट्रोल जैसी गंध आती है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।