फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Garbage was burning before ACS inspection, ADO Panchayat and VDO suspended

एसीएस के निरीक्षण से पहले जलवा रहे थे कूड़ा, एडीओ पंचायत और वीडीओ निलंबित

Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Garbage was burning before ACS inspection, ADO Panchayat and VDO suspended
पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह शनिवार के जिले में पहुंचे। सदर ब्लाक के विभिन्न गांवों में मनरेगा व पंचायती राज विभाग से कराए गए कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर सफाई में लापरवाही बरतने वाले एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। निरीक्षण में सब बेहतर दिखाने के लिए कूड़ा जलाने में दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव पहले सुकृत पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी शीला सिंह के आवास के समक्ष पूजन कर गृह प्रवेश कराया। ग्रामीणों को इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार सबको आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है। धनराशि का दुरुपयोग न करें। इस दौरान ग्रामीणों ने मधुपुर गांव में पंचायत भवन के पीछे गंदगी का ढेर लगे होने की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव ने मौके पर चलने को कहा। इसकी भनक लगते ही एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी पहले ही पहुंच गए। कूड़ा हटाने की बजाय उसमें आग लगा दी गई। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मौके पर पहुंचे तो कूड़ा जलता देख भड़क उठे। ग्रामीणों ने आनन-फानन कूड़ा जलाए जाने की जानकारी दी। गुस्से से तमतमाए एसीएस ने करमा ब्लाक के एडीओ पंचायत राम शिरोमणि पाल और ग्राम विकास अधिकारी दीपक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने डीपीआरओ और बीडीओ को साफ-सफाई में सजगता बरतने का निर्देश दिया। वहां से सीधे पसहीं पहुंचे। मनरेगा से तालाब खोदाई के निरीक्षण के दौरान मजदूरों ने समय से मजदूरी का भुगतान न होने की शिकायत की। इस पर संबंधितों को फटकार लगाते हुए नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed