फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ganja worth recovered huge consignment being brought from Odisha to uttar pradesh

UP: एक करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद, ओडिशा से UP ला रहे थे बड़ी खेप; छिपाने का तरीका देख पुलिस हैरान

Fri, 04 Apr 2025 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

एसओजी, सर्विलांस और पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीन बदमाश वांछित घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
Ganja worth recovered huge consignment being brought from Odisha to uttar pradesh
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसओजी, सर्विलांस टीम और शाहगंज थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान में अंतरजनपदीय गांजा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तस्करी के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए डीसीएम ट्रक में बने गुप्त चैंबर से 8 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन




इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को वांछित घोषित किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से लाया गया भारी मात्रा में गांजा एक डीसीएम ट्रक में छिपाकर यूपी की ओर लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शाहगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव के पास रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर वाहन को घेर लिया। जांच के दौरान डीसीएम ट्रक के अंदर बने चैंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा की कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के मकोईया निवासी डेविड कुमार चौरसिया और प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा निवासी जगमोहन के रूप में हुई। 

इसके अलावा उनके तीन अन्य साथी बबलू, कादिम अली और सिद्धि विनायक फरार हैं। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अंतरजनपदीय नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो गांजा तस्करी में लिप्त थे। गिरोह के सदस्य विशाखापत्तनम तक हवाई यात्रा से पहुंचते थे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए ओडिशा जाते थे, जहां डीसीएम ट्रक में गांजा लोड कर यूपी लाया जाता था।

ट्रक की लोकेशन देने के लिए तस्करों के साथी आगे-आगे चल रहे थे, जिससे किसी भी पुलिस जांच से बचा जा सके। लगातार हो रही गांजा तस्करी के मामलों पर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने टीम को 25000 का इनाम देने की घोषणा की है। 

उन्होंने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, सर्विलांस प्रभारी नागेश कुमार सिंह, शाहगंज एसओ जितेन्द्र कुमार, शाहगंज कस्बा चौकी प्रभारी राम सिंहासन शर्मा आदि मौजूद रहे।

ऐसे करते थे तस्करी
गिरफ्तार टस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह फ्लाईट से दिल्ली होकर विशाखापत्तनम जाते हैं। वहां से कटक जाकर एक व्यक्ति बबलू के बताए स्थान पर पहुंचते हैं। फिर बबलू का भेजा गया व्यक्ति एक डीसीएम कंटेनर के अन्दर गांजा रखकर मजबूत प्लेट लगाकर वेल्डिंग करता है, जिससे बाहर से देखने पर खाली दिखाई पड़े। वह उन्हें गाड़ी व एक नई मोबाइल सिम लगाकर देता है। 

इस पर गांजा मंगाने वाले व्यक्ति बबलू, सहयोगी सिद्धि विनायक व कादिम अली ही व्हाट्सएप के माध्यम से बात करते थे। गाड़ी को पास कराने के लिए रास्ते में कुछ व्यक्ति जो अन्य गाड़ी से आगे-पीछे चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed