फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gangster on five murderers including girl

Sonebhadra News: युवती समेत पांच हत्यारोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gangster on five murderers including girl
सोनभद्र। घोरावल कस्बे के एक युवक की मार्च में हत्या कर शव को क़र्रीबरांव गांव में बेलन नदी पुल के नीचे छिपा दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली निरीक्षक घोरावल अंजनी कुमार राय ने बताया कि गत मार्च माह में कस्बे निवासी 24 वर्षीय युवक संतोष भारती की हत्या के बाद उसके शव को बेलन नदी पुल के नीचे छुपा दिया गया था। आरोपियों पर फिरौती के लिए अपहरण और फिरौती की मंशा पूरी न होने पर हत्या कर शव को छिपाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। छानबीन के दौरान घटना में संलिप्त आरोपियों की समाज में भय एवं आतंक पैदा कर अपने और गिरोह के सदस्यों के लिए आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए धनोपार्जन करने की बात सामने आई। समाज में इस गैंग का काफी भय व आतंक व्याप्त होने के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपियों में नीशू शाह उर्फ सद्दाम, उसका भाई आफताब उर्फ अल्ताबू, पिता मोहम्मद इद्रीश शाह उर्फ लल्लन निवासीगण वार्ड नंबर पांच कस्बा घोरावल, संदीप उर्फ मिट्ठू अग्रहरि निवासी वार्ड नंबर एक और काजल पाठक निवासी ग्राम मुड़ीलाडीह कोतवाली घोरावल शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed