फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gang involved in marriage of minor girls in Rajasthan busted

Sonebhadra News: नाबालिग लड़कियों की राजस्थान में शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Thu, 03 Jul 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in marriage of minor girls in Rajasthan busted
सोनभद्र। जिले के ग्रामीण इलाकों से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान में शादी कराने वाले गिरोह का रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ कर दिया है। चंडी तिराहे के पास गिराेह के पांच समेत कुल छह सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों में मिर्जापुर के चिल्ह थानाक्षेत्र के मलाधरपुर निवासी सूरज उपाध्याय, रॉबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर निवासी परवीन, परवीन का पति गौतम, ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी आरती कुमारी, पन्नूगंज थाना क्षेत्र की नेवारी गांव निवासी सुषमा और निशा शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी गरीब परिवार के लोगों को पैसे व अच्छी सुख-सुविधा का लालच देकर झांसे में लेते थे, फिर उनकी बेटियों की शादी राजस्थान में कराते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और अब तक हुई शादियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों एक नाबालिग को राजस्थान से बरामद किया था। उसकी शादी भी झांसा देकर कराई गई थी। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर ने पुलिस को आरोपियों के रॉबर्ट्सगंज में मौजूद होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे एक मुकदमे की कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने आए थे। चंडी तिराहे के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने चार महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जिला अस्पताल से परवीन के पति गौतम को भी गिरफ्तार किया। वह उपचार कराने के बाद घर लौट रहा था। कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि गिरोह के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ऐसे गरीब परिवारों से मेलजोल बढ़ाते थे, जिनकी लड़की 16-17 साल की है। वह उसकी शादी राजस्थान के अच्छे परिवार में कराने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके माध्यम से वह लड़के वालों से मोटी रकम भी ऐंठते थे। पिछले दिनों एक मामला पकड़ा गया था। इसके अलावा गिराेह ने कितनी अन्य शादियां कराई हैं और उनके साथ कितने लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


अमर उजाला ने उठाया था नाबालिग लड़कियों की शादी कराने का मुद्दा
जिले में गरीब परिवार को झांसा देकर उनकी लड़कियों की कम उम्र में शादी कराने का मामला अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था। 29 जून को सोनभद्र में अब भी बाल विवाह, इस साल रोकी गईं 30 शादियां, जिले की मातृ मृत्यु दर देश-प्रदेश में ज्यादा शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर में भी इस तथ्य का उल्लेख था कि यहां की लड़कियों की पैसों के लालच में बिचौलिए राजस्थान, हरियाणा में शादी करा रहे हैं। इस खबर चार दिन बाद ही पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश भी किया है। बताते हैं कि पिछले दिनों घर सामान लेने केकराही बाजार गई नाबालिग लापता हो गई थी। बाद में उसने फोन कर एक युवक की ओर से घर में बंदकर रखने की जानकारी दी थी। इसके बाद एसपी ने पुलिस टीम गठित कर लड़की की बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसी मामले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed