फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   gaanv ke sansad kee jimmedaaree sambhaalenge edeeo panchaayat

गांव के संसद की जिम्मेदारी संभालेंगे एडीओ पंचायत

Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
gaanv ke sansad kee jimmedaaree sambhaalenge edeeo panchaayat
सोनभद्र। जिले के 637 ग्राम प्रधानों की विदाई की बेला नजदीक आ रही है। पिछले पांच सालों से गांव की संसद चला रहे प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। चूंकि इस बार कार्यकाल से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं हो पा रहा है, इसलिए चुनाव होने तक गांव की संसद की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत संभालेंगे। कई जिलास्तरीय अधिकारियों को भी पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों की मॉनटिरिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज, करमा, घोरावल, नगवां, चतरा, चोपन, कोन, दुद्वी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के 637 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को अंतिम रूप से पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही गांव की संसद चला रहे जनप्रतिनिधियों के इस कार्यकाल की जिम्मेदारी भी खत्म हो जाएगी। कोविड-19 के चलते पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए पंचायतों को चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग व्यवस्था करने में जुट गया है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों के कार्यकाल खत्म होने से पहले संचालन के लिए पंचायतों के आवंटन संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कर दिया जाएगा। ब्लॉकों में तैनात सहायक विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रधानों के समाप्त हो रहे कार्यकाल को देखते हुए कौन से एडीओ पंचायत को किन-किन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी जाए, इसकी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताकि पंचायत चुनाव होने तक गांवों में विकास कार्य बाधित न होने पाए।
विज्ञापन

-----------------------------------------
18 साल की उम्र पूरी करने वाले करेंगे मतदान
सोनभद्र। एक जनवरी 2021 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए मतदाता भी पंचायत चुनाव में वोट डाल सकेंगे। उन्हें भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने का अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल ने बताया कि 26 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन व काटने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 27 दिसंबर मतदाता सूची का अंतरिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी तरह से 28 दिसंबर से तीन जनवरी 2021 तक अंतरिम मतदाता सूची पर दावा और आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण 4 से 11 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। 12 से 21 जनवरी तक मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में 12 लाख 63 हजार 778 मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की दस प्रतिशत संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी हिसाब से चुनाव की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed