फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Front opened by loved ones against SP collector

सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा

Thu, 15 Jan 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला सोनभद्र Updated Thu, 15 Jan 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Front opened by loved ones against SP collector

सपा कार्यकर्ता ने पार्टी के ही जिलाध्यक्ष एवं विधायक अविनाश कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आदिवासी नेता हरिराम चेरो की गिरफ्तारी से नाराज होकर सपा नेता रोशन लाल यादव के नेतृत्व में गुरुवार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष की शह पर जेपी एसोसिएट्स प्रबंधन और पुलिस की मिलीभगत से झूठे मामले में हरिराम को जेल भेजने का आरोप लगाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया।

विज्ञापन



सपा नेता रोशन लाल की अगुवाई में भारी संख्या में आदिवासी सहित अन्य सपा के कार्यकर्ता सदर तहसील पहुंचे। रोशनलाल ने कहा कि जेपी एसोसिएट्स प्रबंधन और सपा जिलाध्यक्ष के इशारे पर 14 जनवरी को पुलिस ने फर्जी तरीके से आदिवासी नेता हरिराम चेरो को अपहरण की साजिश में फंसा दिया।
विज्ञापन


कहा कि गत 13 दिसंबर को राबर्ट्सगंज में उनकी अगुवाई में समाजवादी चेतना मार्च निकालकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष के कार्यप्रणाली पर विरोध जताया गया था। जेपी के खिलाफ भी वह लोग आंदोलन करते रहे हैं। इसमें हरिराम प्रमुख रूप से शामिल थे। इसको लेकर यह अपहरण की झूठी साजिश रची गई। रोशन ने खुद के जान का खतरा भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में श्यामा चरण गिरी, अमरनाथ चेरो, कुलदीप पुरी, सत्येंद्र कुमार, संजय दूबे, अनिल यादव, गुड्डू अदि मौजूद रहे। वहीं अविनाश कुशवाहा ने कहा कि वह लखनऊ में हैं, उन्हें घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। उनके कहने पर भला पुलिस किसी पर क्यों कार्रवाई करेगी। वहीं एसपी शिवशंकर यादव ने कहा कि वह जरूरी काम से जिले से बाहर हैं। पुलिस ने घटना का सही खुलासा किया है। हरिराम चेरो पर अपराधिक  मुकदमे दर्ज हैं।


समय रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बड़ी अनहोनी घटना को रोक लिया है। उधर, मानवाधिकार पिपुल्स यूनियन फार सिविल लिबर्टीज के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा ने हरिराम चेरो की गिरफ्तारी की निंदा की है। वहीं भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (युनाइटेड) के जिला कमेटी सदस्य कुलदीप पुरी ने भी हरिराम की गिरफ्तारी को गलत ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed