फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Free treatment of malnourished children in Duddhi Hospital

दुद्धी अस्पताल में होगा कुपोषित बच्चों का नि:शुल्क उपचार

Tue, 03 Nov 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Free treatment of malnourished children in Duddhi Hospital
दुद्घी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुपोषित वार्ड में जानकारी लेते विधायक हरिराम चेरो और मुख? - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन हर स्तर पर आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने और इलाज के लिए काम कर रहा। क्षेत्र के गरीब आदिवासी इलाकों के कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए विशेष वार्ड का उद्घाटन हुआ है। इस वार्ड में जन्म से कुपोषित बच्चों का समुचित उपचार होगा।
विज्ञापन

उन्हें अच्छा भोजन, दवाइयां नि:शुल्क दी जाएंगी ताकि बच्चों के शरीर में प्रोटीन की मात्रा हो और बच्चे कुपोषित न हो सकें। कहा कि कोई भी बच्चा कुपोषित हो तो इलाज और भोजन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाएं। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के गरीब आदिवासी तथा अन्य लोगों के बच्चे जन्म से कुपोषित हो जाते हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य इलाज के लिए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया गया है। यहां उपचार के साथ ही कुपोषित बच्चों को खेलने के लिए गुब्बारे खिलौने की व्यवस्था है। कुपोषित बच्चों के साथ मां रहेगी। उसको भी अस्पताल से नि:शुल्क भोजन मिलेगा। उन्होंने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के कुपोषित बच्चों का अस्पताल में आधुनिक ढंग से इलाज किया जाएगा। इलाज के दौरान अस्पताल में 14 दिन रह कर इलाज कराया जाएगा। उस दौरान बच्चे का वजन अधिकारी रिकॉर्ड किया जाएगा कि बच्चे कुपोषित ग्रुप कर रहे हैं कि नहीं उनका मानसिक विकास हो रहा है या नहीं। अस्पताल में 14 दिन बेहतर इलाज के बाद मां को हर दिन 50 रुपये के हिसाब से 14 दिन का पैसा जोड़कर दिया जाएगा। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रकाश चंद जयसवाल,संजीव कुमार, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. गौरव, डॉ. संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed