{"_id":"612529b58ebc3e79b50f5ddf","slug":"fraudsters-blew-money-from-kiosk-center-sonbhadra-news-vns6077110160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने कियोस्क केंद्र से उड़ाए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजों ने कियोस्क केंद्र से उड़ाए रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजों ने बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कियोस्क केंद्र से हजारों रुपये गायब कर फरार हो गए। इसके लिए इजाद किए नए तरीके से पुलिस परेशान तो पीड़ित हैरान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दिया है।
शक्तिनगर बस स्टैंड बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा का कियोस्क सेंटर है। इसका संचालन शिवशंकर गुप्ता अन्य सहयोगियों की मदद से करते हैं। तहरीर के मुताबिक सोमवार शाम करीब सवा तीन बजे दो बाइक सवार मुंह बांधे सेंटर पर पहुंचे।मां के बीमार होने की बात कह पैसे ट्रांसफर कर नकदी की मांग की। इसके लिए युवकों ने कियोस्क से जुड़े एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का प्रमाण अपने मोबाइल स्क्रीन पर दिखाया। यह देख सेंटर की स्टाफ अफसाना खातून ने संबंधितों को दो हजार रुपये दे दिया। उनके जाने के बाद एकाउंट जांच किया तो पैसे आए ही नहीं थे। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को अलग-अलग तिथियों में दी गई दो तरह की तहरीर से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहली तहरीर में 20 हजार रुपये गायब होने की जानकारी दी गई थी। कहा जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद तहरीर बदल दी गई। पीड़ित शिवशंकर का कहना है कि अभी लेनदेन का मिलान कराया जा रहा है। इसके बाद असल स्थिति साफ होगी। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर व सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर जांच की जा रही है।
दो बड़ी वारदातों का खुलासा नहीं
शक्तिनगर। बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा कियोस्क सेंटर के एटीएम व आयुषी ज्वेलर्स नाम से संचालित दुकान से पहले भी लाखों की सेंधमारी हो चुकी है। सालभर बाद भी दोनों मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। पिछले साल नौ अप्रैल को चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा सेंटर का शटर तोड़कर दो लाख रुपये उड़ा दिए थे। इसी प्रकार नौ नवंबर को बस स्टैंड मुख्य बाजार स्थित आयुषी ज्वेलर्स से आभूषण सहित अलमीरा को चोर हाईटेक तरीके से कार में लादकर फरार हो गए थे।