फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud case against five including father and son

बाप-बेटे समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Sun, 19 Dec 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Fraud case against five including father and son
सदर कोतवाली पुलिस ने बाप-बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के ऊपर अमित कुमार जैन का लाखों रुपये लेकर न देने का आरोप है। उधर मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के इमरती कालोनी निवासी वादी अमित जैन आरएस टेलीकाम का प्रोपराइटर है। अमित की आफिस सिविल लाइंस रोड राबर्ट्सगंज पर है। उनका आरोप है कि कमलेश और उसके सहयोगियों ने साजिश के तहत करीब आठ लाख रुपये हड़प लिया है। उसका कहना है कि उसने कई बार विपक्षियों से रुपये की मांग की लेकिन वे देने की बजाय मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर राबर्ट्सगंज नगर के रहने वाले कमलेश कुमार, उनके बेटे अवधेश कुमार, चंदन सिंह, वाराणसी निवासी अमित शुक्ला और अनुभव शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि विवेचना की जा रही है, आरोप सही मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed