{"_id":"5ed13c1e8ebc3e9092149eb7","slug":"four-teams-formed-to-sample-people-exposed-to-the-infected-sonbhadra-news-vns527271646","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने को चार टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने को चार टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र /कोन। गैर प्रांतों व जनपदों से जिले में आने वालों का सिलसिला अब भी जारी है। गुरुवार की रात से शुक्रवार को शाम तक करीब 1100 लोग आ चुके थे। इनमें से 900 से अधिक लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद भोजन व राशन किट देकर रोडवेज की बसों से उनके घर भेज दिया गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को गैर प्रांतों व जनपदों से आए 72 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है जबकि 56 और लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई है। शुक्रवार को आई सभी रिपोर्ट निगेटिव है। इसके साथ ही अब तक कुल 1129 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 879 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 872 की निगेटिव और सात पाजिटिव मिले हैं। अन्य 306 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
उधर, कोन के खेमपुर गांव में कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर सैंपल लेने के लिए चिकित्सकों की चार टीमों का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा भी चिकित्सकों की चार टीमें गांवों में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों की जानकारी कर थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के लिए लगाई गई हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सकों की टीमें अब गांवों में जाकर पता कर रही हैं कि गैर प्रांतों व जनपदों से कितने लोग आए। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की जा रही है। ताकि संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। उधर, खेमपुर में कोरोना संक्रमित मिला व्यक्ति कोन स्थित इंडियन बैंक की शाखा में भी रुपयों का लेनदेन करने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर बैंक की शाखा तीन दिन के लिए बंद कर दी गई है। बैंक के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैंक तीन दिन के लिए बंद किया गया है। बैंक के सभी स्टाफ की जांच कराई जाएगी। गुुरुवार को दोपहर बाद बंद हुआ बैंक शुक्रवार को दूसरे दिन नहीं खुला। खेमपुर निवासी प्रवासी मजदूर 14 मई को ट्रक से गांव स्थित घर आया था। गुरुवार को वह बैंक से रुपये निकालने भी गया था।