फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four quintals of crackers illegally kept among the population recovered

Sonebhadra News: आबादी के बीच अवैध रूप से रखे चार क्विंटल पटाखे बरामद

Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Four quintals of crackers illegally kept among the population recovered
सोनभद्र। नगर में घनी आबादी के बीच अवैध तरीके से भंडारित पटाखे की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। आगामी त्योहारों के लिए यह माल रखा गया था। मौके से करीब चार क्विंटल पटाखे मिले हैं। इसे जब्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

दशहरा और दीपावली पर पटाखे की खूब बिक्री होती है। इन त्योहारों के लिए लाइसेंसधारक अभी से पटाखे की खेप मंगाने लगे हैं। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर उनका भंडारण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी को मुखबिर ने नगर के मध्य अवैध तरीके से भंडारण की सूचना दी। सीओ के निर्देशन में सदर कोतवाल सत्येंद्र राय फोर्स के साथ अंबेडरनगर मोहल्ले में पहुंचे। यहां एक मकान के अंदर पटाखे रखे गए थे। भंडारण का कोई लाइसेंस भी नहीं था। जिस जगह पटाखा रखा गया था, उसके चारों तरफ घनी आबादी थी। रास्ते ऐसे थे, जहां आपात स्थिति में पुलिस व फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचने में भी दिक्कत होती। पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया। इसे कोतवाली लाकर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि मौके से करीब चार क्विंटल पटाखे मिले हैं। इसे अवैध तरीके से भंडारित किया गया था। पूरा माल जब्त कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं कि बरामद माल किसका है। केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पटाखा कारोबार के लिए 16 लोगों को जारी है लाइसेंस
जिले में पटाखा कारोबार के लिए कुल 16 लोगों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। हर लाइसेंसी को यह हिदायत दी गई है कि वह पटाखों का भंडारण आबादी वाले क्षेत्र से दूर करें। वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हर वक्त मौजूद रहें। साथ ही आवागमन, पानी सहित अन्य सुविधाएं भी रखी जाएं। बावजूद इसके कई लाइसेंसी इसका उल्लंघन कर रहे हैं। हाल में प्रदेश के कुछ इलाकों में हुई घटनाओं के बाद भी सतर्कता नहीं बरती जा रही। जिम्मेदार भी इस मामले में उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed