फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four new tanks are ready, waiting for the supply to start

चार नई टंकी बनकर तैयार, सप्लाई शुरू होने का इंतजार

Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four new tanks are ready, waiting for the supply to start
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) में पेयजल आपूर्ति के लिए चार नई ओवरहेड टंकी बनकर तैयार हो गई है। नई टंकियों का निर्माण पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत किया गया है। इन टंकियों से अब पानी सप्लाई शुरू होने का इंतजार है। सप्लाई शुरू होने से नगर के आसपास बसे नये कालोनी के लोगों को राहत मिलेगी। वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार राबर्ट्सगंज नगर की कुल आबादी 36 हजार से कुछ अधिक है। नगर में करीब छह हजार घर है। इसमें करीब पांच हजार घरों में ही अभी पाइप लाइन के जरिये पानी की सप्लाई की जा रही है। मौजूदा समय में जिला पंचायत कार्यालय मार्ग, बाल उद्यान, स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास और दो कांशीराम आवास में पहले से बने ओवरहेड टंकी से नगर में पानी की सप्लाई की जा रही है। नगर में पूरी तरह पाइप लाइन न बिछने से करीब एक हजार घरों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। वंचित घरों के साथ नगर के आसपास बसे कालोनियों में पाइप लाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति कराने के लिए पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए चार ओवरहेड टंकी का निर्माण किया गया है। सप्लाई शुरू होने पर इन टंकियों के जरिये लोगों को पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। इससे बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। पुनर्गठन पेयजल योजना से 50 हजार आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। बना है। पिछले दिनों ओवरहेड टंकियों की सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed