{"_id":"6400ccc081ec9c8f6005bcb4","slug":"four-members-of-inter-provincial-thug-gang-arrested-sonbhadra-news-c-20-1-87024-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अंतरप्रांतीय ठग गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अंतरप्रांतीय ठग गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क में बृहस्पतिवार की सुबह फोर्स के साथ घेराबंदी कर पुलिस ने अंतरप्रांतीय ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। ठगों के पास से झूमका, चेन, दो बाइक समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ के बाद आरोपियों का धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया। यह जानकारी सदर कोतवाली में सीओ राहुल पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2023 को सदर कोतवाली में अकछोर गांव निवासिनी मंजुलता मौर्या ने दो अनजान व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी। मंजूलता का कहना था कि दोनों व्यक्ति अपने आप को बाबा बताकर छलपूर्वक नाम पता पूछने के बहाने उसका गहना व पर्स, मोबाइल और नकदी लेकर चले गए। पीड़िता की तहरीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा और चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ चुर्क रेलवे स्टेशन के पास से ठग गिरोह के चार सदस्यों को दो बाइक के साथ पकड़ लिया।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए उत्तराखंड के जिला उधम नगर के थाना गरपुर (गुलरभोज) ठंडानाला निवासी हुसैनु, इकबाल, खालिक और इस्लाम पुत्र अशरफ निवासी कर्मलीपुर थाना गजरौला जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश की तलाशी ली गई तो उनके पास से दो चैन, दो अदद कान का झुमका व कनफुल एक लाकेट आदि बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अहम जानकारियां दी है, उसी के आधार पर उनके साथियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।