फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four lives were lost in Road Accident in sonbhadra due to high speed Truck

और छिन गईं चार जिंदगियां: काल बना तेज रफ्तार ट्रक, गर्भवती महिला, पति और मासूम बच्चे की मौत, हादसे से सहमे लोग

Thu, 01 Jun 2023 06:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 06:10 PM IST
सार

रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथवानी गांव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार गर्भवती पत्नी, पति और मासूम बच्चे की मौत हो गई। तीनों अस्पताल से घर लौट रहे थे।  घटनास्थल का मंजर देख लोग सहम उठे। 
 

विज्ञापन
Four lives were lost in Road Accident in sonbhadra due to high speed Truck
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथवानी गांव के पास गुरुवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। सात माह की गर्भवती पत्नी, पति और मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।  पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। पति-पत्नी के अलावा बेटा और गर्भ में पल रहे शिशु की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। घटनास्थल का मंजर देख लोग सहम उठे। हथवानी गांव निवासी रसीद अली (30) का भरापुरा परिवार था। पेशे से वह व्यवसाय करते थे।

विज्ञापन

बाइक सड़क से 20 फीट दूर जंगल में जा गिरी

छोटी सी गृहस्थी में परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। लेकिन एक हादसे ने परिवार को गहरा जख्म दे दिया। बताया जा रहा है कि  रसीद अली  गुरुवार को अपनी गर्भवती पत्नी शाहजहां (27) का अल्ट्रासाउंड जांच कराने बाइक से दुद्धी आया था। उनके साथ पुत्र असलम (4) भी मौजूद था। दोपहर बाद जांच रिपोर्ट लेकर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बैंड पार्टी में आई महिला डांसर संग नाचने को लेकर मारपीट, दूल्हा सहित कई घायल

दुद्धी से हाथीनाला के बीच जंगल में हथवानी गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। भारी वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीनों सड़क से करीब 20 फीट दूर जंगल में जा गिरे। मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण राहगीरों ने हाथीनाला थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले की तीनों की मौत हो चुकी थी। शव का पंचनामा कर पुलिस उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी ले गई। हादसे के बाद से हथवानी गांव में मातम है। रसीद अली के अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

नए सदस्य के आगमन का था इंतजार, हादसे ने छीन लिया पूरा परिवार

परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर रसीद और पत्नी शाहजहां काफी खुश थे। वह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अभी से फिक्रमंद थे। बच्चे को कोई दिक्कत न आए, इसी सोच के साथ पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए वह दुद्धी गया था। सब कुछ सामान्य होने के बाद सभी खुशी से घर लौट रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे ने एक ही पल में पूरे परिवार को खत्म कर दिया। घटना के बारे में जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया। 

रसीद अली मूल रूप से सदर तहसील क्षेत्र के करमांव गांव का निवासी था। पिता ताहिद अली के पांच पुत्रों में वह तीसरे नंबर था। वर्ष 2019 में उसकी शादी हथवानी गांव में मुहम्मद अयूब की बेटी शाहजहां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में ही रह रहा था। वह रेणुकूट व आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी करता था। पत्नी शाहजहां और पुत्र असलम के साथ वह खुशी पूर्वक जीवन गुजार रहा था। परिवार अब नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में था।

परिजनों के मुताबिक शाहजहां करीब सात माह की गर्भवती थी। दो माह बाद ही प्रसव होना था। इससे पहले बच्चे की बेहतरी के लिए वह अल्ट्रासाउंड जांच के लिए गई थी। सबको इंतजार था कि घर पहुंचकर वह अच्छी खबर देंगे, लेकिन मनहूस खबर मिलते ही परिजन अवाक रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed