फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four laborers buried due to collapse of earthen mound, three including two women died

Sonebhadra News: मिट्टी का टीला ढहने से चार मजदूर दबे, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sat, 10 Feb 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Four laborers buried due to collapse of earthen mound, three including two women died
अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र के झिंगुरदह हनुमान मंदिर के पास शनिवार को मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाओं समेत चार मजदूर दब गए। इसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घर की पोताई के लिए मिट्टी निकाल रहे थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया। वहीं घायल को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर ग्राम पंचायत के अलग-अलग टोलों से 10-12 लोग पिकअप पर सवार होकर मिट्टी निकालने झिंगुरदह गए थे। वहां हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी के नीचे से सभी कुदाल व फावड़ा की मदद से मिट्टी निकालकर बोरे में भर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया। मदरहा टोला निवासी शिवकुमारी उर्फ लोली (35) पत्नी अमेरिका गुर्जर, रामसूरत भारती (35) पुत्र रामप्यारे, रामेश्वरी देवी (50) पत्नी रामकेश्वर भारती और सागरदह टोला निवासी रामजतन गुर्जर (50) पुत्र रामदुलार इसमें दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर साथ आए अन्य लोग उस ओर दौड़े। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से रामजतन को सुरक्षित बाहर निकाला। रामजतन का सिर बाहर था, जबकि शरीर अंदर दबा था। उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जेसीबी की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि घर की पोताई के लिए मिट्टी निकालने के दौरान टीला ढहने से हादसा हुआ है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed