{"_id":"5ef385ec8ebc3e42e303e8b0","slug":"four-injured-two-serious-due-to-bike-collision-sonbhadra-news-vns532037956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत से चार घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत से चार घायल, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के देवरी चौराहे पर बुधवार की दोपहर दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों में छोटेलाल (52) रामप्रसाद निवासी अंजानी व सत्यनारायण उर्फ मुन्ना (40) निवासी बीजपुर तथा राजेंद्र (39) व चंदन (25) दोनों निवासी किरबिल गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को ग्रामीणों की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया। बताया जाता है कि किरबिल निवासी चंदन को कुछ दिनों पूर्व ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ था, उसी को लेकर उसके घर पर कार्यक्रम का आयोजन था। जिसके चलते वह पनीर लेने म्योरपुर जा रहा था।
जबकि सत्यनारायण बीजपुर से देवरी स्थित एक तिलक समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे थे। चौराहे पर जैसे ही सत्यनारायण मुड़ रहे थे कि पीछे से आ रहे चंदन की गाड़ी उसमें टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंदन व सत्यनारायण की हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।