{"_id":"6ade45990f341df39b051525","slug":"four-couples-reconciled-after-counselling-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-155315-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: काउंसिलिंग के बाद चार दंपतियों में सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: काउंसिलिंग के बाद चार दंपतियों में सुलह
विज्ञापन
महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र में बिछड़े दंपती की काउंसिलिंग करती थाना प्रभारी रीता यादव।
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित महिला थाना परिसर में रविवार को मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया।
इसमें पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए बिछड़े दंपती की काउंसलिंग की गई। इस दौरान चार दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। वहीं, दो मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई।
महिला थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में कुल छह प्रकरणों की सुनवाई हुई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद की वजह जानने और आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। चार मामलों में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद सुलह-समझौता करा दिया गया।
दो मामलों में बातचीत के बाद भी निर्णय नहीं हो सका, जिसके चलते दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि दी गई। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी सहमति और सामंजस्य स्थापित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य विवादों का समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना और महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराना है। संवाद