फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Foundation Day of Sonanchal Sangharsh Vahini Party celebrated with pomp

धूमधाम से मना सोनांचल संघर्ष वाहिनी पार्टी का स्थापना दिवस

Sat, 11 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Foundation Day of Sonanchal Sangharsh Vahini Party celebrated with pomp
चोपन ब्लॉक के पडरछ में सोनांचल संघर्ष वाहिनी दल के द्वितीय स्थापना दिवस पर ध्वजा रोहण करते राष्ट? - फोटो : SONBHADRA
चोपन ब्लॉक के शतद्वारी (पडरछ) गांव में शनिवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी (सोसंवा) पार्टी ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने पार्टी का ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी पार्टी सोनांचल वासियों की है। इसका उदय ही सोनांचलियों को उनका हक व अधिकार दिलाने के लिए हुआ है। इसे हर हाल में किया जाएगा। रोशन लाल यादव ने कहा पार्टी सभी विधान सभा सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी।। सोनांचल की आजादी के बाद से ही हो रही सरकारी उपेक्षा ने अलग राज्य सोनांचल की मांग करने के लिए वाहिनी को मजबूर किया। कहा कि सफेद पोश संगठित माफिया सरकारी तंत्र के इशारे पर बड़े पैमाने पर सोनांचल की खनिज संपदा का दोहन कर रहे। अध्यक्षता अमरेश यादव और संचालन चंद्र देव चेरो ने किया। इस दौरान सौरभ कांत पति तिवारी, कैलाश सिंह गोंड, राजू पाल प्रधान,अन्नू खां, सलमान ख़ान, भोला यादवजगेश्वर यादव, रामनरेश गोंड़, अशोक गुप्ता, विजय खरवार, राजकुमार गोंड, रामज्ञान, अयोध्या प्रसाद, दल्लू गोंद, रामविचार, संतोष सोनी, शिव नरायन, बालेश्वर, समोध, चंद्रिका, और राम पति खरवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed