{"_id":"624347bbcb76dd05df68e2a5","slug":"former-gram-panchayat-member-was-murdered-accused-brother-and-sister-arrested-sonbhadra-news-vns64562004","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में हुई थी पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या, आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशनाई में हुई थी पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या, आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र के जोगिंद्रा ग्राम पंचायत में बैरपुर के पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य की हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। पुलिस का दावा है कि आशनाई के कारण उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है।
ओबरा थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि बीते 23 मार्च को ग्राम पंचायत बैरपुर के पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य उजागिर भारती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में नाले में मिला था। मृतक के पुत्र भोलेनाथ की तरफ से दी गई तहरीर में हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने का आरोप लगाया था। मृतक उजागिर भारती (45) पुत्र बुद्धिराम निवासी सागरदह थाना ओबरा 18 मार्च से गायब था। उसकी गुमशुदगी की सूचना ओबरा थाने को दी गई थी। पकड़े गए हत्यारोपी भाई ने बताया कि उजागिर उसके बहन के साथ जोर जबरदस्ती कर नाजायज संबंध बनाता था। कहीं भी उसकी शादी लगने पर वह वहां पहुंच कर उसके अवैध संबंध बताकर शादी रोकवा देता था। बताया कि घटना के दिन मृतक पुन: आरोपी की बहन से नाजायज संबंध बनाने की नियत से उसके घर पहुंचा। घर पर भाई की मौजूदगी होने पर वह भाग गया। थोड़ी देर बाद पुन: वह नशे में धुत होकर हाथों में कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंचा और उसके बहन को पहाड़ी पर ले गया। बहन को घर में ना देख भाई भी पीछे चला गया। इसके बाद भाई-बहन ने मिलकर उजागिर की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी भाई-बहन का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ ओबरा शंकर प्रसाद, उप निरीक्षक प्रवींद्र कुमार, चंद्रभान सिंह, हेड कांस्टेबल लखंदर प्रसाद, राम सिंह यादव, महिला आरक्षी अनिता यादव आदि शामिल रहे।