फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former CM Kalyan Singh had come to Lilasi to campaign for NCP candidate

लीलासी में राक्रांपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए आए थे पूर्व सीएम कल्याण सिंह

Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Former CM Kalyan Singh had come to Lilasi to campaign for NCP candidate
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे स्व. कल्याण सिंह का जिले के दक्षिणांचल से गहरा नाता रहा है। भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई थी, जिसके प्रचार के लिए वर्ष 2002 में उन्होंने लीलासी में एक सभा की थी। इसमें वह एक घंटा तक लगातार बोलते रह गए थे। इसके बाद म्योरपुर में सरदार लोहा सिंह के यहां जलपान किया था।
विज्ञापन

लीलासी की यादों को ताजा करते हुए डॉ. लखनराम जंगली ने बताया कि दो जनवरी 2002 को उनकी सभा लीलासी में प्रस्तावित थी। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद शर्मा आरंगपानी व द्वारिका गुप्ता नौडीहा को कल्याणी सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ था। मंच पर दो ही लोगों को रहना भी था। ऐसे में वर्तमान विधायक हरिराम चेरो व बृजभान अग्रवाल ओबरा मंच पर मौजूद थे। अनवरत एक घंटे तक उन्होंने अपनी बात ग्रामीणों के समक्ष रखी थी। इस दौरान वे भीड़ देखकर काफी गदगद रहे। इसके बाद उनका काफिला वापस कोन में सभा के लिए चला गया। इससे पूर्व वे म्योरपुर में एक सभा के लिए आए कल्याण सिंह अपनी पार्टी राक्रांपा के कार्यकर्ता रहे लोहा सिंह के घर पर भी रुके थे। लोहा सिंह उन्हें बाबूजी कहकर पुकारते थे, उनके निधन से लोहा काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि देश ने एक होनहार नेता और गरीबों का मसीहा खो दिया है। वे हमेशा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ा करते थे।
विज्ञापन

निधन पर जताया शोक
रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी चतरा मंडल की बैठक मंगलवार को अंबेडकर चबूतरा कसारी में हुई। इसमें राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन के प्रेरणा कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर कार्यकर्ता उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शीतल आचार्य, विनय श्रीवास्तव, नंदलाल विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह, गोविंद चौबे, गोपाल मिश्रा, भूपेंद्र बहादुर सिंह, सतीश सिंह, निर्भय पांडेय, रमेश चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed