फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest workers stopped the work being done on forest land

वन कर्मियों ने वन भूमि पर हो रहे काम को रोका

Fri, 04 Sep 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Forest workers stopped the work being done on forest land
बभनी। विकास खंड के ग्राम पंचायत इकदीरी में आठ हेक्टेयर भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा के कब्जा करने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जंगल की जमीन पर हो रहे जोत-कोड़ को बंद कराते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बभनी वन क्षेत्र के इकदीरी ग्राम पंचायत के भेलवा दामर बांध के पास आठ हेक्टेयर वन भूमि है। उक्त भूमि का सीमाकंन व चिन्हीकरण के लिए पिलर खड़ा किया गया है, लेकिन एक किसान द्वारा वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया कि एक व्यक्ति वन भूमि पर कब्जा कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जोत कोड़ रोक दिया। वन भूमि में लगे प्लास, बबूल के पौधों को भी काट दिया गया है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अवधनारायण मिश्रा ने बताया कि आरोपी के कागजातों की जांच कराई जाएगी। वन भूमि में जोत-कोड़ करने का मामला सामने आया है। रोक के बावजूद कब्जा करने का प्रयास किया गया तो विभागीय कार्यवाही की जाएगी। बता दें विकास खंड बभनी के आसनडीह इकदीरी, असनहर , बभनी क्षेत्र मेें वन भूमि पर किसानों के कब्जे में है शासन के निर्देश के बावजूद भी वन भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई नही हो रही। इसका फायदा उठाते हुए लोग वन भूमि पर कब्जा करने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed