फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Force will be stationed at every corner regarding elections

चुनाव को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स

Fri, 02 Jul 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Force will be stationed at every corner regarding elections
कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। मतदान स्थल और आसपास चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। किसी भी व्यक्ति को मोबाइल ले जाने और विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं रहेगी। शुक्रवार केे एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार और सिटी सीओ राजकुमार तिवारी ने मतदान स्थल का निरीक्षण कर मातहतों केे दिशा-निर्देश दिये।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि कोई भी उम्मीदवार/मतदाता या मतदान/मतगणना कार्मिक मतदान/मतगणना कक्ष में प्रतिबंधित सामग्री जैसे माचिस/सिगरेट/बीड़ी/पान मसाला आदि लेकर प्रवेश नहीं करेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उम्मीदवार/मतदाता/नामित सहायक मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण जिसका उपयोग सूचनाओं के आदान प्रदान में किया जा सकता है, लेकर प्रवेश करना पूर्णत: प्रतिबंधित है। कलेक्ट्रेट के आसपास किसी उम्मीदवार/मतदाता/ पदाधिकारी आदि प्रर्दशन व जुलूस निकालना पूर्णतया प्रतिबंधित है। उन्होंने मातहतों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव को संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान/मतगणनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए है। मोबाइल और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने और विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed