फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For planting saplings, get the pits dug by June 15

पौध लगाने के लिए 15 जून तक करा लें गड्ढों की खोदाई

Sat, 06 Jun 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
For planting saplings, get the pits dug by June 15
कलेक्ट्रेट सभागार में पौध रोपण की समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा शनिवर को कलेक्ट्रेट सभागार में किया। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वांकाक्षी योजना वर्षाकाल 2020 के पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाय। एक गांव एक बाग के आधार पर गांव के भौगोलिक परिस्थितियों व मिट्टी के अनुरूप फलदार पौध रोपित किये जाय। 15 जून तक पौधों को रोपित करने के लिए गड्ढों की खोदाई शत-प्रतिशत करते हुए रिपोर्ट डीएफओ को उपलब्ध कराया जाय, ताकि आन लाइन फीडिंग के साथ ही रोपित किये जाने वाले पौधों की आपूर्ति समयबद्ध तरीके से की जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने नोडल अफसर डीएफओ सोनभद्र संजीव कुमार सिंह को निर्देश दिया कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त पौधों का चयन कर एक गांव एक बाग के आधार पर स्थानीय मिट्टी के अनुरूप फलदार पौधों को रोपित किये जाने की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाय। कोशिश की जाए कि ऊंचे कद के पौध रोपित किये जाएं, जो आसानी से कम दिनों में बच सकें। उन्होंने कहा कि जंगलों के जमीनों पर पौध रोपण करते हुए निजी काश्तकारों के जमीन पर भी पौधो को रोपित कराने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में 78 लाख 48 हजार 30 पौधो को रोपित करने का लक्ष्य है। वन विभाग के साथ ही अन्य विभाग के पौध रोपण अभियान के लक्ष्य को पूरा किया जाय। जिले में जो पौधशालाएं हैं, उनमें पौधों की उपलब्धता का सत्यापन किया जाय और जरूरत के मुताबिक पौधों की व्यवस्था कराई जाए। औद्योगिक क्षेत्रों, क्रशर क्षेत्रों में भी पौधरोपित किये जाएं। उप निदेशक कृषि व उद्यान अधिकारी किसानों से समन्वय स्थापित करके फलदार पौधो को रोपित करायें। सुकृत से हाथीनाला जाने वाले राज्य मार्ग के दोनों पटरियों की तरफ पौध रोपित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, डीपीआरओ आरके भारती, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीसी मनरेगा टीबी सिंह मौजूद रहे। रेणुकूट: विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट की ओर से वर्कर हास्टल कालोनी के पास पौधरोपण किया गया। संस्थान के इकाई प्रमुख एसएन शास्त्री, रवि उपल, संजय सिंह, हेमंत कुमार पांडा, आरके पाठक ने पौधरोपण किया। इस दौरान पारिश द्विवेदी, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, अतुल सहाय, धारा सिंह, राकेश सिंह, विनय यादव, विवेक वर्मा, सतीश सिंघी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed