{"_id":"575ee5104f1c1bc54d11b7a4","slug":"for-house-the-villagers-on-hunger-srike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के लिए ग्रामीण भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के लिए ग्रामीण भूख हड़ताल पर
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
चतरा ब्लॉक में लोहिया आवास की मांग को लेकर तहसील में सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण।
लोहिया आवास न मिलने से नाराज चतरा ब्लॉक के बगही गांव के लोग सोमवार को राबर्ट्सगंज तहसील में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। महिलाओं का आरोप है कि अपात्र व्यक्तियों को आवास आवंटित कर दिया गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि आवास मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगी। महिलाओं ने सूबे के मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा है।
सपा कार्यकर्ता संजय दूबे ने कहा कि सपा सरकार की महत्वाकांक्षी डा. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत बगही गांव का चयन हुआ है। यहां मानकों की अनदेखी कर लोगों को आवास आवंटित किया गया है। वहीं पात्र व्यक्तियों को आवास से वंचित कर दिया गया।
इससे नाराज होकर पूर्व में कलेक्ट्रेट मेें ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर डीएम को आवास आवंटन में हुई धांधली की जांच करवा कर गरीबों को आवास दिलाने के लिए मांगपत्र सौंपा था। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके सुनीता, विद्यावती, पुष्पावती, ममता, संतर, शांती, शीला, जीरावती, प्रमीला आदि मौजूद रहीं।