फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flag worship for Maruti Mahayagya

मारुति महायज्ञ के लिए हुआ ध्वज पूजन

Sat, 29 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Flag worship for Maruti Mahayagya
डाला के लंगड़ा मोड़ बाड़ी में सात दिवसीय 138वां मारुति महायज्ञ सोमवार से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। संत सम्राट योगीराज देवराहा बाबा की स्मृति में उनके शिष्य श्रीराम मारुति धाम काशी पीठाधीश्वर जगदीश दास महाराज के सानिध्य में साप्ताहिक महायज्ञ छह नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

यज्ञ मंडप में पहुंचे जगदीश दास महाराज ने शनिवार को बताया कि पूरे देश के विभिन्न स्थानों पर 151 मारुति महायज्ञ करने का संकल्प लिया गया है, जिसमें यह 138वां यज्ञ होने जा रहा है। इसके लिए शनिवार को संकल्प व ध्वज पूजन किया गया। यज्ञ के पहले दिन सुबह नौ बजे 108 महिलाओं के साथ कलश शोभा यात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर से लंगड़ा मोड़ यज्ञ स्थल तक निकाला जाएगा।
विज्ञापन

काशी के आचार्य पं. नित्यानंद शास्त्री व उनके सहयोगी विद्वान मंत्रोच्चार कर मारुति महायज्ञ प्रारंभ करेंगे। महायज्ञ निरंतर सात दिनों तक चलता रहेगा। समापन पर विशाल भंडारा होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया है। इस दौरान मनोज सिंह, सुरेश नारायण सिंह, संतोष कुमार बबलू, मीनू सिंह, जेडी राव, राजू मिश्रा, रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed