फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five people die from Corona, 415 new infected found

कोरोना से पांच लोगों की मौत, 415 नए संक्रमित मिले

Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Five people die from Corona, 415 new infected found
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को बीते 24 घंटे के भीतर पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 415 नए केस मिले। 85 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। इस तरह से अब जिले में कुल सक्रिय केस की संख्या 2161 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले के सभी ब्लाकों में कुल मिलाकर 415 लोग कोरोना के संक्रमित मिले। अब तक कुल चार लाख 21 हजार लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें से चार लाख 18 हजार लोगों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। इसमें 7884 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 5630 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को ठीक होने वालों की संख्या 85 रही। उधर, अलग-अलग स्थानों पर कुल पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। यानी अब जिले भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग डॉ. सुमन ने बताया कि कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। दो गज की दूरी और मास्क जरूरी की अनिवार्यता का पालन करते हुए लोग बच सकते हैं। टीकाकरण तेज करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराकर उन्हें समय पर उपचार दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था है। कोविड-19 अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। कुछ लोग होम आइसोलेशन में भी हैं। जिले में हॉटस्पाट की संख्या 756 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed