फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five arrested with 95 liters of liquor

95 लीटर अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Wed, 23 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five arrested with 95 liters of liquor
जिले में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चला। पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस ने दबिश देते हुए पांच लोगों को 95 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में लहन को नष्ट भी किया।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में आबकारी विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को थाना दुद्धी पुलिस ने दो लोगों को 40 लीटर अवैध शराब, थाना विंढमगंज पुलिस ने दो लोगों को 35 लीटर अवैध देशी शराब और थाना ओबरा पुलिस ने एक को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed