फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five arrested for exchanging ATM cards

ATM कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले पांच गिरफ्तार, 22 एटीएम कार्ड, कार, बाइक और नगदी बरामद

Tue, 04 Aug 2020 06:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 04 Aug 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for exchanging ATM cards
atm card

लोगों के एटीएम बदलकर खाते से रुपये उड़ाने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को मंगलवार को पुलिस ने सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल के पास से दबोच लिया। उनके कब्जे से 22 एटीएम कार्ड, कार, बाइक, 7,180 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली में सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि 29 जुलाई को सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के तकिया गांव निवासी जय प्रकाश मौर्य एटीएम से रुपये निकालने के लिए मधुपुर स्थित एटीएम गए थे। वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल कर उनके खाते से 8,500 रुपये निकाल लिए थे। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


पीड़ित की निशानदेही पर राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड स्थित एक बैंक के समीप कोतवाल अंजनी कुमार राय और एसओजी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने लाल कलर की कार में सवार तीन और बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पकड़े गए गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के बारा निवासी प्रशांत गुप्ता, चंदौली जिले केचकरघट्ठा थाना क्षेत्र के मझगाई निवासी अनिल यादव, बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के इसाकोदई गांव निवासी धनंजय सिंह, नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी दीपू सिंह और भीमपुर थाना क्षेत्र के सावापार गांव निवासी अमित सिंह के कब्जे से मिली कार और बाइक चोरी की तो नहीं है, इसका पता लगाया जा रहा है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed