फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five accused including newly elected head arrested

नवनिर्वाचित प्रधान समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Five accused including newly elected head arrested
कोन (सोनभद्र)। कोरोना काल में हुए चुनाव के बाद अब जश्न का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार की रात कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाखाड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को पता चला कि नवनिर्वाचित प्रधान दावत दे रहा है। इसके लिए कुरधन पहाड़ी के पास एक व्यक्ति के घर में गोकशी की जा रही है। इस सूचना के बाद गांव के लोगों में जबरदस्त गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बात धीरे-धीरे हिंदू संगठनों तक जा पहुंची, जिसके बाद यह मामला और तेज पकड़ लिया। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से प्रतिबंधित मांस के टुकड़े बरामद किए और पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नव निर्वाचित प्रधान ने जीत की खुशी में यह दावत दी थी। उन्होंने बताया कि कोन पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस के अलावा औजार बरामद किया है। साथ ही गोकशी व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत नवनिर्वाचित प्रधान रुक्नुद्दीन, अकरम अली, साहेबजान, नजमुल हसन, रहीश मुहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में राम कुमार जायसवाल जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ ने कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि जो शपथ लेने के पहले जेल की सलाखों के पीछे चला जाय, उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बरवाखाड़ गांव का चुनाव आगामी दिनों में होने वाले मतदान के साथ करा लिए जाय। इस मौके पर हरिशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, सुशील जायसवाल, राकेश तिवारी, वाचस्पति तिवारी, नंदलाल समेत दर्जनों विश्व हिंदू व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed