फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First did court marriage, then got trapped husband

Sonebhadra News: पहले किया कोर्ट मैरिज, फिर प्रेमजाल में फंसकर पति को छोड़ा

Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
First did court marriage, then got trapped husband
सोनभद्र। पहले कोर्ट में प्रेम विवाह रचाया। फिर एक डॉक्टर के प्रेम पड़कर पति को छोड़कर चली गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिसंबर 2013 में मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रेम विवाह किया। पांच माह बाद परिजनों की रजामंदी से घर में धार्मिक रीति रिवाज से विवाह की रस्में पूरी की गई। दंपती को एक सात साल की बेटी भी है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को एएनएम कोर्स कराया। कोर्स पूरा होने के बाद वह एक पीएचसी से ट्रेनिंग करने लगी। इस बीच वहां तैनात डॉक्टर से उसकी दोस्ती हो गई। गत दस मई को उसने पत्नी को डॉक्टर के साथ कमरे में आपत्तिजनक हाल में पकड़ा। इसकी जानकारी होने के बाद डॉक्टर ने उसे धमकी दी। पत्नी भी घर में रखे गहने, नकदी लेकर कहीं चली गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में सीएमओ, स्वास्थ्य निदेशालय सहित अन्य को भी शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed