फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire safety is a tribute to the martyrs of the oath

अग्नि सुरक्षा की शपथ शहीदों को किया नमन

Thu, 14 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 14 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Fire safety is a tribute to the martyrs of the oath
एनटीपीसी रिहंद में अग्रि सुरक्षा दिवस पर जागरूकता पुस्तिका का विमोचन करते समूह महाप्रबंधक के श्रीधर एवं अन्य।
 ऊर्जांचल की परियोजनाओं मेें गुरुवार को अग्निशमन सुरक्षा दिवस मना जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। अनपरा में मुख्य अतिथि सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने अग्निशमन सुरक्षा की शपथ दिलाई। शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। कमांडेंट मनीष राय, जीएम इं. एके सिंह, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। लैंको परियोजना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी कूंडु ने शहीदों को याद कर कर्मियों और जवानों से सजगता का आह्वान किया। सहायक प्रबंधक फायर, सुनील कुमार भारद्वाज ने आग काबू करने के  उपाय बताए। अरुण कपूर, पीके दास राबिन सरकार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
शक्तिनगर : एनटीपीसी सिंगरौली में मुख्य अतिथि ईडी राजेश कुमार भटनागर ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। जीएम आलोक श्रीवास्तव, निरंजन आचार्य,  टीके राव, एजीएम अनिल कुमार जाडली, कमांडेंट सुदर्शन मल्होत्रा ने जागरूकता की अपील की। नरेंद्र कुमार, रामाज्ञा मौर्य , चरनजीत कुमार आदि मौजूद रहे।  बीजपुर : एनटीपीसी रिहंद में मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर अग्न्रि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। सुरक्षा पुस्तिका का विमोचन किया गया। संचालन मानव संसाधन अधिकारी शुभदीप सोम और मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। जीएम रंजन कुमार, एके केशरी, बी. बासु, सीएमओ डॉ. कृष्णा मल्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed