फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   fire on two youths FIR

दो युवकों पर झोंका फायर, तीन नामजद पर मुकदमा

Tue, 01 Sep 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
fire on two youths FIR
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव स्थित अकड़हवा पोखरा के समीप सोमवार रात हौसलाबुलंद बदमाशों ने चार पहिया वाहन सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि युवक बाल-बाल बच गए। रात भर पुलिस बदमाशों की तलाश में भटकती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित अनुराग चौबे की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब दस बजे राबर्ट्सगंज के हर्ष नगर निवासी अनुराग चौबे अपने मित्र अमित पाठक निवासी संत नगर को उनके घर कार से छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में अकड़हवा पोखरा के समीप पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनके कार पर पत्थर मार दिया। अनुराग का कहना है कि उन्होंने कार रोका तो युवकों ने जान मारने की नियत से एक-एक फायर उनके ऊपर कर दिया। संयोग रहा कि गोली वाहन के शीशे में लगी और वे लोग बच गए। उन लोगों ने किसी तरह से जान बचाकर कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। फोर्स के साथ कोतवाल अंजनी कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फायरिंग करने वालों की तलाश में गोरारी, बढ़ौली, उरमौरा समेत अन्य गांवों में छापेमारी शुरू कर दी। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। उधर गोली चलने की खबर मिलते ही अनुराग के परिजन समेत अन्य काफी लोग कोतवाली पहुंच कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मंगलवार को भी फायरिंग करने वालों की खोजबीन में पुलिस जुटी रही। कोतवाल ने बताया कि अनुराग की तहरीर पर गोरारी गांव निवासी अजय पांडेय, ओइनी मिश्र निवासी आशीष पाठक और देवांत पांडेय के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed