फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in the sonebhadra forest reached the settlement, the house burnt to ashes

सोनभद्र में तीन दिनों से धू-धू कर जल रहा जंगल: आग की चपेट में आने से एक मकान राख, ग्रामीण भयभीत

Fri, 01 Apr 2022 07:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2022 07:05 PM IST
सार


सोनभद्र के बभनी क्षेत्र के बहेराडोल जंगल में बीते तीन दिन से आग लगी है। जंगल में लगी आग शुक्रवार को बस्ती तक पहुंच गई।  हवा जितनी तेज रफ्तार से चल रही है उसी गति से आग फैल रही है।

विज्ञापन
Fire in the sonebhadra forest reached the settlement, the house burnt to ashes
बहेराडोल जंगल में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के बहेराडोल जंगल में बुधवार को लगी आग बस्ती की ओर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को आग की चपेट में आने से एक महिला का मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन से जंगल में आग लगी है लेकिन वनकर्मी बुझाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान दीनदयाल ने बताया कि जंगल में लगी आग शुक्रवार को बस्ती तक पहुंच गई। आग की चपेट में बसमतिया देवी का मकान भी जल गया। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

कहीं आग घर में न लग जाए

जंगल किनारे रहने वाले  महेश्वर, मोगल गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, अनमोल, शैलेश कुमार, सूरज राजदेव सहित आसपास के लोग कुएं में पंप सेट मशीन लगाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हवा जितनी तेज रफ्तार से चल रही है उसी गति से आग फैल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को भय बना हुआ है कि कहीं आग घर में न लग जाए। ग्राम प्रधान का कहना है कि दुद्धी एसडीएम को आग लगने की सूचना दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक दमकल वाहन आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed