{"_id":"5ec7a5908ebc3e90ad2909c0","slug":"fire-in-slum-one-and-a-half-dozen-families-affected-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थिति में झुग्गी बस्ती में लगी आग, डेढ़ दर्जन परिवार प्रभावित, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थिति में झुग्गी बस्ती में लगी आग, डेढ़ दर्जन परिवार प्रभावित, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Fri, 22 May 2020 03:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 22 May 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
सोनभद्र के शक्तिनगर में पीडब्लूडी मोड़ के पास रेल लाइन के करीब स्थित एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे के करीब भड़की चिंगारी ने भयंकर रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे सीआईएसएफ के अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब डेढ़ दर्जन रहवासियों की झोपड़यां व उसमें रखे सामान जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित बस्ती में अधिकतर मजदूर व रोजाना कमाने खाने वाले लोग परिवार के साथ रहते हैं। आग कहां से और कैसे लगी, जिसने बाद में विकराल रूप ले लिया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि प्रभावित लोगों को सूचीबद्ध करने के साथ ही क्षति की जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन