फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in NCL Krishnashila CHP, loss of millions

एनसीएल कृष्णशिला सीएचपी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 22 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire in NCL Krishnashila CHP, loss of millions
एनसीएल कृष्णशिला सीएचपी में आग लगने से उठता धुंआ गुब्बार - फोटो : SONBHADRA
अनपरा/ शक्तिनगर। एनसीएल कृष्णशिला कोल खदान के सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग जाने से परियोजना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे बीना व कृष्णशिला के दमकल कर्मियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये के कन्वेयर बेल्ट व अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। वहीं राजस्थान, ओबरा, ललितपुर की परियोजनाओं को कोल डिस्पैच भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

कृष्णशिला परियोजना के शेलो (कोयला लोडिंग स्थल) में सुबह आग लगी थी, जिसे दमकल कर्मियों ने बुझा दिया था। 12 बजे दोपहर में अचानक सीएचपी के कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई। इससे आसपास काम कर रहे परियोजना कर्मियों में हड़कंप मच गया। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली। आग की उठती लपटों ने कन्वेयर बेल्ट व सीएचपी में लगे पार्ट्स को अपनी चपेट में ले लिया। पहुंचे कृष्णशिला व बीना परियोजना के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो सीएचसी का समय से अनुरक्षण न होना तथा संबंधित अधिकारियों की उदासीनता से आगलगी की घटना हुई है। एनसीएल के पीआरओ राम विजय सिंह ने कहा कि कृष्णशिला सीएचपी के बेल्ट को आग लगने से आंशिक नुकसान हुआ है। सीआईएसएफ सहित एनसीएल की फायर फाइटिंग टीम द्वारा आग को समय रहते काबू कर लिया गया। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच समिति द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

आग के कारणों व नुकसान के के आंकलन के लिये परियोजना व मुख्यालय स्तर पर दो कमेटी गठित की गई है। परियोजना स्तर पर तीन सदस्यीय टीम जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया शेलो के अत्यधिक गर्म होने से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी चौधरी, जीएम-कृष्णशिला परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed