{"_id":"56f96fe44f1c1b707af004c3","slug":"fire-cylinder-exploded-blowing-tin-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से लगी आग, टीन शेड उड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से लगी आग, टीन शेड उड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज दरोगा जी गली आग लगने सामान जलने के बाद रोते परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के दरोगाजी गली स्थित एक टीनशेड के मकान में सोमवार को घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई। इससे सामान जल गया। हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग बुझाई।
लीलावती देवी का परिवार दरोगा जी की गली में रहता है। लीलावती के पति की मौत हो चुकी है। तीन बेटियां और बेटे के साथ वह खपरैल और टीनशेड के मकान में रहती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गैस सिलेंडर पर परिवार के लोग खाना पका रहे थे। अचानक लीकेज से घर में आग लग गई।
जब तक लोग आग पर काबू पाते विस्फोट हो गया और टीनशेड की छत उड़ गई। सभी लोग बाहर भागे। आसपास के घरों के लोग बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी अवधनाथ यादव ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। हालांकि तब तक सामान जल गया था। लीलावती ने बताया कि अगलगी से करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। खाने के लिए अनाज तक नहीं बचा।