फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out under suspicious circumstances, load

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, धान का बोझ जला

Sun, 17 Dec 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out under suspicious circumstances, load
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेठिगांव में शनिवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में खलिहान में रखे धान के बोझ में आग लग गई। ग्रामीण जब तक मौके पर एकत्रित होते, धान का बोझ जल चुका था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। लेखपाल के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामवृक्ष मेहनत मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता है। भाजपा नेता व प्रधानपति अनूप तिवारी ने बताया कि रामवृक्ष बंटाई पर खेत लेकर धान की खेती किया था। धान की कटाई करने के बाद मड़ाई के लिए खलिहान में रखा था। धान की मड़ाई की तैयारी कर रहा था। इसी बीच शनिवार की सुबह खलिहान में रखा धान का बोझ जलने लगा। आशंका जताई जा रही है कि यह आग भोर में तीन बजे के आस-पास लगी होगी। हालांकि यह आग कैसे और कब लगी पीड़ित को पता नहीं है। पीड़ित रामवृक्ष ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से प्रशासन को दी है। उसने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed