फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in the shop, fridge cooler and cupboard burnt

Sonebhadra News: दुकान में आग लगी, फ्रिज कूलर, अलमारी जली

Thu, 07 Nov 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the shop, fridge cooler and cupboard burnt
केकराही। करमा थाना क्षेत्र केकराही गांव में बुधवार की रात मिठाई की दुकान में आग लग गई। इसके चलते दुकान में रखा फ्रिज, कूलर, अलमारी, मिठाई सहित अन्य सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिलखोरा गांव निवासी आनंद केसरी की केकराही बाजार में मिठाई की दुकान है। रात में दुकान बंद कर वह गांव चले गए। रात में करीब 12 बजे दुकान में किन्हीं कारणों से आग लग गई। धुएं का गुबार उठने पर आसपास के लोगों ने दुकानदार को जानकारी दी। आनंद ने दुकान खोली तो अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आसपास के ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आनंद केशरी ने बताया कि फ्रिज, कूलर, आलमारी, मिठाई, बेकरी का सामान और काउंटर जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed