फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR instructions on the contractor for slowing down the pace of drain construction

Sonebhadra News: नाला निर्माण की गति धीमी होने पर ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश

Sat, 24 Jun 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
FIR instructions on the contractor for slowing down the pace of drain construction
सोनभद्र। बारिश शुरू होने के बाद भी नगर की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने पर शुक्रवार को डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की क्लास लगाई। पिछले डेढ़ साल से निर्माणाधीन नाले की प्रगति सुस्त होने पर सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक को ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। वहीं फ्लाईओवर की पानी निकासी के लिए टूटी पाइप न बदलने और नालों की सफाई कराने में लापरवाही पर एसीपी टोल प्लाजा के विरुद्ध भी तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर के कई मोहल्लों में हर साल बारिश के दौरान जलभराव होता है। इसके समाधान के लिए ही करीब 37 करोड़ रुपये से नाला निर्माण कराया जा रहा है। पिछले डेढ़ साल से चल रहा निर्माण कार्य अब तक 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया, जबकि इसे जून तक पूरा करना था। काम की धीमी गति और नालों की सफाई में सुस्ती के कारण बारिश में आने वाली समस्या को अमर उजाला लगातार उठाता रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार के अंक में भी नालो की सफाई अधूरी, होगी कठिनाई शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह दोपहर में अचानक नाला निर्माण और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। चंडी तिराहे के पास निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण के दौरान काम की प्रगति काफी धीमी मिली। गिनती के मजदूरों के सहारे काम चल रहा था। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर से जवाब मांगा तो दलील दी गई कि शीघ्र काम कराने के लिए वह लगातार दबाव बनाए हैं। जवाब से असंतुष्ट डीएम ने ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने फ्लाईओवर के बगल में बने नाले का भी निरीक्षण किया। नाले की सफाई व्यवस्था खराब थी। इसी तरह फ्लाईओवर पर पानी निकासी के लिए लगाई गई पाइप भी टूटी मिली। इसके चलते बरसात होने पर पानी फ्लाईओवर से नीचे सर्विस लेन की सड़क पर गिरता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। नगर के व्यापारी लगातार नया पाइप लगवाने की मांग करते आ रहे हैं, मगर जिम्मेदार इसे अनसुना करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने नगर पालिका के ईओ निर्देशित करते हुए कहा कि एसीपी टोल प्लाजा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आज ही तहरीर सदर कोतवाली में दें। शनिवार तक कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित भी करें। डीएम ने ईओ को हिदायत दी कि नगर पालिका क्षेत्र में बारिश से जल भराव की समस्या के निराकरण के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। नगर वासियों को किसी तरह की दिक्कत बरसात में नहीं होनी चाहिए।

आरईडी के जेई को निलंबित करने का निर्देश
डीएम ने वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर लोढ़ी में स्थित सोन ईको प्वाइंट का भी औचक निरीक्षण किया। ईको प्वाइंट का सुंदरीकरण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। बारिश के दौरान यहां लोगों की भीड़ लगती है। कार्य की प्रगति में धीमी होने पर डीएम ने विभाग के जेई को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed