फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Financial help given to relatives of deceased Shikshamitra

मृतक शिक्षामित्र के परिजनों को 51हजार की मदद

Tue, 24 May 2022 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Financial help given to relatives of deceased Shikshamitra
सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव के पास 19 मई को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षा मित्र हरिओम सिंह के परिवारजनों की आर्थिक मदद के लिए आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोशिएशन आगे आया है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने मृतक साथी के परिजनों को 51 हजार रुपये प्रदान किए। जिलाध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि मृतक शिक्षामित्र के परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इसे लेकर मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक भी की। सभी ने मिलकर 51000 रुपये एकत्रित कर सहयोग राशि मृतक के परिवार को प्रदान किया। यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, अशोक त्रिपाठी, इंदुप्रकाश सिंह, गणेश पांडेय, लल्लन सिंह, राजकुमार मौर्य, अभिषेक मिश्रा, राम गोपाल यादव, सुनील चौबे, अरविंद सिंह, सुरेंद्र त्रिपाठी, अशोक सिंह, मनोज सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र यादव, संदीप सिंह, उमा पटेल, विवेकानंद मिश्रा, अनुज सिंह, राजकुमार आदि रहे। संचालन मनीष पाठक व मीडिया प्रभारी सर्वेश मिश्रा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed