{"_id":"61eee59f4cda1218b52864f1","slug":"final-match-of-state-level-cricket-competition-will-be-held-between-bhadohi-and-mau-sonbhadra-news-vns6352996191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही और मऊ के बीच होगा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही और मऊ के बीच होगा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रही 21वीं चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मऊ और भदोही के बीच खेला जाएगा।
सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच भदोही व रेलवे मुगलसराय के बीच खेला गया। मुगलसराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया 18 ओवरों के मैच में 16.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 98 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भदोही टीम ने 15.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर 99 रन बनाकर इस मैच को चार विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर गई।
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच सौरभ कंस्ट्रक्शन सोनभद्र और मऊ के बीच खेला गया। मऊ के कैप्टन आकाश राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 16 ओवरों के मैच में 5 विकेट खोकर 128 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सोनभद्र की टीम ने 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए। इस मैच को मऊ ने 10 रनों से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अब मऊ और भदोही के बीच खेला जाएगा। मैच के निर्णायक अंपायर नौशाद खान व खुर्शीद हाशमी रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता, स्कोरिंग प्रियांशु व नीलेश विश्वकर्मा ने की। भाजपा नेता माला चौबे, बाबू पंकज सिंह, राजकुमार केसरी, सुरेश सिंह पटेल, सुनील श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, शाहरुख खान, मुन्ना हाशमी, सत्यप्रकाश केसरी, रसूल खान, पंकज केसरी, वकार बाबू, गोलू केसरी, आसिफ खान, शमशेर खान, अजीत, अफरोज खान, लाइक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।