बरात में बवाल: जयमाल के दौरान वर-वधू पक्ष में जमकर चले लात-घूंसे, नाराज दूल्हा स्टेज से फरार
सोनभद्र के सहिजन गांव से बरात सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गई थी। रात करीब 12 बजे स्टेज पर जयमाल के दौरान कुछ बारातियों और घरातियों में खान-पान को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के घुरमा गांव के एक मोहल्ले में शनिवार रात एक शादी समारोह में आवभगत को लेकर घराती-बाराती भिड़ गए। दोनों तरफ से शादी से चंद घंटे पहले जमकर लात-घूंसे चले। इससे नाराज होकर दूल्हा फरार हो गया। घरातियों ने दूल्हे की तलाश शुरू की तो बाराती पैदल भाग निकले।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने बारातियों की तीन चार पहिया वाहनों को कब्जे में ले लिया। हालांकि रविवार को पुलिस के हस्तक्षेप पर राबर्ट्सगंज में स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में शादी कराई गई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र के सहिजन गांव से बारात सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गई थी।
रात करीब 12 बजे स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। उसी वक्त कुछ बारातियों और घरातियों में खान-पान को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे, इससे अफरा-तफरी मच गई। बरातियों के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही दूल्हा स्टेज से फरार हो गया।
पढ़ेंः सिंदूरदान के समय दूल्हे को आई मिर्गी, बरातियों को घंटों बनाया बंधक, जानिए फिर क्या हुआ
घरातियों ने दूल्हे की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच सभी बाराती भी धीरे-धीरे पैदल चले गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा मौके पर पहुंचे।
बरातियों के तीन चार पहिया वाहनों को कोतवाली ले आए। रविवार सुबह 10 बजे पुलिस के समक्ष दोनों पक्ष शादी करने को तैयार हो गए। कोतवाल ने बताया कि दंडइत बाबा मंदिर परिसर में लड़के और लड़की शादी कराई गई।