फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fierce fire in the tire stock of NCL Amalori

एनसीएल अमलोरी के टायर भंडार में भीषण आग

Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in the tire stock of NCL Amalori
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनसीएल अमलोरी के जीएम आफिस के पास स्थित टॉयर भंडार में आग लगने से हड़कंप मच गया। रविवार शाम हुई अगलगी की घटना पर काबू पाने का प्रयास देर रात तक चलता रहा। आग बुझाने के लिए सीआईएसएफ, नगर निगम, एनटीपीसी व एनसीएल के फायर टैंकर लगे रहे। एनसीएल के प्रवक्ता ने बताया कि आग उपयोग हो चुके टायरों के भंडार में लगी, इसपर काबू पा लिया गया है। अमलोरी के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप मौजूद वर्कशॉप के एक हिस्से में उच्च भार क्षमता के डंपरों के उपयोग हो चुके टायरों का भंडारण किया गया था। रविवार शाम अचानक आग लगने से ऊंची लपटें उठने लगी और इलाके के कई किलोमीटर दायरे में धुंध छा गया। आग पर काबू पाने के लिए पहले प्रबंधन ने आंतरिक फायर टीम को लगाया लेकिन टीम आग बुझाने में असफल रही। टायर की आग विकराल रूप लेती गई। प्रबंधन ने एनसीएल निगाही, जयंत, दुद्धीचुआ, एनटीपीसी विंध्यनगर और नगर निगम प्रशासन से भी आग बुझाने में मदद मांगी। कई परियोजना के फायर दल प्रयास करते रहे, तब तक नगर निगम और बाद में एनटीपीसी का फायर दल पहुंचा और भयानक रूप में आ चुकी आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। इधर प्रबंधन ने जलते टायर की आग बुझाने दर्जनों डंपर ओबी डलवाने कार्य जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed