फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fertilizer consignment ends within a few hours

Sonebhadra News: खाद की खेप कुछ घंटे में ही खत्म

Thu, 22 Aug 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer consignment ends within a few hours
सोनभद्र। खाद की किल्लत से जूझ रही समितियों पर खाद पहुंचने लगी है। समितियों पर 900 एमटी यूरिया पहुंच चुकी है। 1000 एमटी खाद रिजर्व स्टॉक से लेकर समितियों पर पहुंचाई जा रही है। बृहस्पतिवार तक अधिकांश केंद्रों पर खाद पहुंच चुकी थी। शेष केंद्रों पर शुक्रवार तक खाद पहुंचने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को कई केंद्रों पर ऐसी भी स्थिति रही कि खाद उतरते ही किसानों में बंट गई। कुछ केंद्र ऐसे भी रहे जहां खाद पहुंचने के बाद भी किसान नहीं दिखे।
विज्ञापन

जिले में संचालित साधन सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत दूर करने के लिए डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग को खाद की कमी दूर करने और हर किसान को खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बृहस्पतिवार को सहकारिता विभाग के तीन अपर जिला सहकारी अधिकारी और चार एडीओ कोआपरेटिव की क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई। उधर, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. हरिकृष्ण मिश्र भी टीम के साथ क्षेत्रों में निकले। एआर कोआपरेटिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत थी, सबसे पहले वहां खाद भेजी जा रही है। अब तक 9840 एमटी यूरिया मिल चुकी है। शासन से 900 एमटी यूरिया मिलने के बाद समितियों पर भेजी जा रही है। इसके साथ ही रिजर्व में रखी गई करीब एक हजार एमटी यूरिया की निकासी हो रही है। यह यूरिया भी जल्द समितियों पर पहुंच जाएगी। बताया कि 30 सितंबर तक के लक्ष्य के अनुसार डीएपी भी मिल गई है। साधन सहकारी समितियों पर डीएपी भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

केकराही: किसान सेवा सहकारी संघ केकराही में 400 बोरी यूरिया है। जो किसानों में वितरित की जा रही है। केंद्र पर जो डीएपी 50 बोरी थी, वह किसानों को दी जा चुकी है। केंद्र पर डीएपी नहीं है, यह जानकारी केंद्र प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दी। वैनी, साधन सहकारी समिति वैनी, आमडीह, खलियारी और नौडीहा पर अभी तक न तो यूरिया और न ही डीएपी पहुंची है। हालांकि बृहस्पतिवार की शाम तक खाद पहुंचने का दावा किया गया। रामगढ़, चतरा ब्लॉक के कोरियांव में संचालित साधन सहकारी समिति में डीएपी और यूरिया उपलब्ध है। रामगढ़, शिवपुर, सोढ़ा, और बिरधी समिति पर यूरिया उपलब्ध हो गई है। सभी केंद्रों पर डीएपी की खेप शुक्रवार तक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 किसानों में ही खत्म हो गई 400 बोरी यूरिया
मधुपुर। साधन सहकारी समिति बट बंतरा पर जांच के लिए पहुंचे अपर जिला सहकारी अधिकारी अनर्मा प्रसाद का किसानों ने बृहस्पतिवार को घेराव कर दिया। किसान डीएपी और यूरिया की किल्लत से नाराज थे। तत्काल डीएपी उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। दो दिन पूर्व 400 बोरी यूरिया की खेप यहां भेजी गई थी। जबकि डीएपी करीब 12 दिनों से नहीं मिल रही है। यूरिया की खेप पहुंचते ही किसानों की लाइन लग गई। 400 बोरी यूरिया 50 किसानों में ही समाप्त हो गई। इसी बीच जांच करने पहुंचे अपर जिला सहकारी अधिकारी को देखते ही किसान खाद की उपलब्धता को लेकर सवाल करने लगे।
विंढमगंज व सलैयाडीह में सुबह से ही भीड़
विंढमगंज। क्षेत्र स्थित मेदनीखाण लैंपस पर करीब एक सप्ताह से यूरिया नहीं है। सचिव नारायण प्रसाद ने बताया कि यूरिया के लिए डिमांड भेजा गया है। बृहस्पतिवार की रात तक यूरिया केंद्र तक पहुंच जाएगी। बृहस्पतिवार को कई किसान मायूस होकर लौट गए। विंढमगंज लैंपस पर बुधवार की शाम 400 बोरी यूरिया पहुंची। बृहस्पतिवार की सुबह खाद लेने के लिए किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। सचिव दीपनरायण यादव ने बताया कि खाद के लिए डिमांड व चेक लगा दिया गया है। क्रय विक्रय सलैयाडीह केंद्र पर भी खाद के लिए सुबह ही बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए।
इन समितियों पर खाद पहुंची पर नहीं दिखे किसान
चोपन ब्लॉक स्थित साधन सहकारी समिति, रामगढ़ साधन सहकारी समिति, दुद्धी लैंपस और ओबराडीह और गया रतवल समिति पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बुधवार की शाम तक इन केंद्रों पर खाद पहुंच गई थी, मगर इक्का-दुक्का किसान ही यहां पहुंचे थे।
जिन समितियों पर खाद की किल्लत थी, वहां पहुंच गई है। खाद की कमी नहीं है। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बार्डर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तीन एडीसीओ और चार एडीओ को क्षेत्र में व्यवस्था में लगाया गया है। - देवेंद्र प्रताप सिंह, एआर कोआपरेटिव।

धान की खड़ी फसल में किसान डीएपी न डालें। क्योंकि धान लगने के बाद डीएपी काम नहीं करती है। खाद की ओवररेटिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए औचक जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ.हरिकृष्ण मिश्र, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed