फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Feed the base of consumers

उपभोक्ताओं के आधार की फीडिंग करा लें कोटेदार

Sat, 12 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Feed the base of consumers
घोरावल। तहसील मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को एसडीएम जैनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सरकारी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) की बैठक हुई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं के आधार कार्ड फीडिंग कराने का निर्देश कोटेदारों को दिया गया।
विज्ञापन

कोटेदारों को चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के अंदर सभी उपभोक्ताओं के आधार कार्ड की फीडिंग अनिवार्य रूप से करा लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने 12 कोटेदारों को नोटिस दिया। एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी उचित दर विक्रेताओं को सभी कार्डधारकों के आधार कार्ड की फीडिंग कराने के लिए कहा गया। जिन कार्डधारकों का आधार कार्ड फीड नहीं किया गया है अथवा जिनके आधार कार्ड में कोई कमी है, उन सभी का आधार कार्ड समुचित तरीके से कंप्यूटर में फीड किया जाए। इससे कार्डधारकों को अंगूठा लगाकर राशन उठाने में सुविधा होगी। एसडीएम ने कोटेदारों को चेतावनी दिया कि वे एक सप्ताह के अंदर हर हाल में आधार कार्ड फीडिंग का काम पूरा कर लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोटेदारों से कहा ग्राम पंचायत का चुनाव नजदीक है। ऐसे में कोटेदार राजनीतिक खेमेबंदी न करें। एसडीएम ने कोटेदारों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे समय पर राशन का उठान करें और कार्डधारकों को समय से राशन वितरण करें। यहां आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक सुमन, कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रमेशचंद्र शुक्ला, जमुना प्रसाद, कृष्णा यादव, जयराम, दिलीप, प्रदीप कुमार, अजय श्रीवास्तव, ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed