फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fear among people due to roar of tigress in Singrauli

Sonebhadra News: सिंगरौली में बाघिन की दहाड़ से लोगों में भय

Fri, 07 Feb 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fear among people due to roar of tigress in Singrauli
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बाघ की दहाड़ से कई गांवों के लोग दहशत में हैं। माड़ा वन परिक्षेत्र के डोंगरी व लंघाडोल क्षेत्र में मादा टाइगर्स की मौजूदगी दर्ज की गई है। हालांकि बाघिन आक्रामक नहीं है और अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं की है। इस पर नजर रखने के लिए वन परिक्षेत्राधिकारी माड़ा हर्षित मिश्रा ने पांच अलग-अलग टीमें गठित की हैं। टीम बाघिन की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात बाघिन की सक्रियता संजय टाइगर से भूईमाड़ रेंज में दर्ज की गई। वहां से होते हुए डोंगरी व लंघाडोल क्षेत्र में उसकी लोकेशन मिली। बाघिन में लगी कॉलर आईडी के जरिए वन विभाग की टीम उसकी निगरानी कर रही है। रेंज स्तर पर टीम को तैनात कर दिया गया। सभी परिक्षेत्र सहायकों को प्रभारी बनाया गया है। निगरानी में संजय टाइगर की टीम भी है, जो माड़ा की टीम की साथ संयुक्त ट्रैकिंग और गश्ती कर रही है। गांवों के रहवासियों को जागरूक किया जा रहा है। आसपास के इलाकोंं में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। बाघिन की मौजूदगी की खबर मिलते ही साजापानी सहित कई गांंव में खलबली है। वन विभाग की ओर से जंगल के आसपास के गांव में मुनादी कराते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शाम के वक्त लोगों को घरों के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। वन परिक्षेत्राधिकारी ने बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed